10 हजार रुपए में शुरू करें ये बिज़नेस: 10 हजार में बिजनेस और कमाई 1 लाख रुपये।
जी हां सही सुना आपने मात्र 10 हजार रुपये में यह बिजनेस शुरू करें और वर्ष में कम से कम 1 लाख रुपये कमाई करें। बिजनेस है अचार बनाने का और आप यह बिजनेस अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। आपके पास एक 100 वर्ग फुट का कमरा और छत पर या आंगन में 1000 फूट की खुली जगह हो तो आप यह बिजनेस आराम से घर से ही शुरू कर सकते हैं।आपकी कमाई आपके प्रोडक्ट की डिमांड, पैकिंग और एरिया पर भी निर्भर करती है. आप अपने उत्पाद थोक विक्रेता के माध्यम से,डायरेक्ट ग्राहकों को,स्थानीय रिटेल चेन या माल इत्यादि को बेच सकते हैं।
सरकार के द्वारा प्रोत्साहन:
बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही सरकार की नीति यह है कि लोग स्वरोजगार अपनाएं,जॉब सिकर्स के बदले जॉब क्रिएटर्स बनें। सरकार ने स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं भी चला रखी है। नए स्टार्ट अप के लिए इच्छुक लोगों को कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है। मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी स्कीम के तहत लोन की व्यवस्था भी उपलब्ध है।अगर आप बिजनेस करने की शुरुआत करना चाहते हैं तो इन सरकारी स्कीम्स का फायदा उठा सकते हैं.
1000 वर्गफुट का एरिया चाहिए:अचार मेकिंग बिजनेस के लिए 1000 वर्गफुट का एरिया होना जरूरी है। अचार तैयार करने, अचार सुखाने, अचार को पैक करने इत्यादि के लिए खुली जगह की दरकार होती है।अचार बनाने की प्रक्रिया में साफ सफाई बहुत जरूरी है, अचार को लंबे समय तक खरब होने से बचाने के लिए यह जरूरी भी है।
अचार के लिये कच्चा माल आपको आपके आसपास भी उपलब्ध हो जाएगा।
आप अलग अलग वैरायटी जैसे आम,कटहल,नींबू, मिर्च इत्यादि के अचार बनाकर अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं।
अचार मेकिंग बिजनेस में इतने रुपए कमा सकते हैं: अचार मेकिंग बिजनेस में 100 प्रतिशत का मुनाफा लिया जा सकता है।10 हजार रुपए की लागत लगा कर इसका दुगना मुनाफा कमाया जा सकता है। उत्पादन की लागत पहली बिक्री से ही वसूल हो जाती है, उसके बाद सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा होता है।इस छोटे बिजनेस को मेहनत लगन और नये नये प्रयोग के द्वारा बड़ा बिजनेस बनाया जा सकता है। यदि आप इस बिजनेस को गांव में शुरू करते हैं तो गांव की महिलाओं को भी इस बिजनेस से जोड़कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं और इसे चाहे जितना बड़ा बना सकते हैं। इस बिजनेस का मुनाफा हर महीने मिलेगा और मुनाफे में लगातार वृद्धि होती जायेगी।
अचार मेकिंग बिजनेस का लाइसेंस कैसे मिलता है:
अचार मेकिंग बिजनेस के लिए कुछ जरूरी लाइसेंस की आवश्यक है। इनमें सबसे जरूरी है फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी (FSSAI) लाइसेंस इसे ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी प्राप्त किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ