भारत को कभी सोने की चिड़ियां कहा जाता था।औद्योगिक क्रांति के पहले हस्तशिल्प का बड़ा महत्व था और प्राचीन भारत में हस्तशिल्प बहुत उन्नत था।यह इतिहास में दर्ज है कि अंग्रेजों ने देश के उद्योग को तबाह बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।लार्ड मैकाले द्वारा लाई गई शिक्षा पद्धति की खूब आलोचना होती है कि यह सिर्फ अंग्रेजों के लिए बाबू बनाने के लिए लाई गई थी। गांधी जी की यह सोच थी कि ग्रामीण व हस्तशिल्प को बढ़ावा देना चाहिए पर भारत के शासकों ने उनकी बातों को तवज्जो नहीं दिया।आज automisation की वजह से मानव श्रम की जगह मशीनें लेती जा रही है, नौकरियां घट रही हैं तो यह सवाल लाजिमी है आखिर युवा करें तो क्या करें?
इसका एक ही उपाय है स्वालंबन व स्वरोजगार, आज केंद्र व राज्य की सरकारें भी स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात कह रही है।अब सवाल है कि क्या व्यवसाय करना इतना आसान है, व्यवसाय के लिए पूंजी कहां से आएगी? क्या छोटे व्यवसाय को लगाने से फायदा होगा?
तो मेरा जबाव है हां! शुरुआत छोटे से करो और बड़ा बनने का लक्ष्य रखो।व्यवसाय शुरू करने की सलाह इसलिये भी उत्तम है कि आज के युवाओं का यह सपना है कि बड़ी कम्पनी में मुलाजिम बनने से बेहतर है छोटे व्यवसाय का मालिक बनना।
लघु स्तर पर व्यवसाय या उद्यम शुरू करने के निम्नलिखित फायदे हैं
अपने खुद के मालिक बनें
कम पूंजी निवेश
शुरू करने / स्थापित करने में आसान
विफलता का कम जोखिम
सरकार और बैंक की प्रोत्साहन योजनाएं
कर लाभ
चलिये हम थोड़ी गहराई में गोता लगाएं इस लेख में हम आपको 50 ऐसे उद्यमों के बारे में बताएंगे जिसे आप काफी कम पूंजी में ,यहां तक कि आप अपने घर के कमरे से या अपने गैराज से आरम्भ कर सकते हैं।2021 में आप इन उद्यमों को शुरू कर काफी मुनाफा कमा सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।हालांकि छोटे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक है परन्तु सफल होने के लिए मेहनत,काबिलियत और लगन हो तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
तो, हम यहां क्रमबद्ध रूप में 50 छोटे पैमाने के व्यावसायिक विचारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप जमीन पर उतार सकते हैं और आसानी से चला सकते हैं:
भारतीय घरों में सुगंधित मोमबत्तियों के बढ़ते उपयोग ने इसकी मांग में वृद्धि हुई है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका उत्पादन करना आसान है! सिर्फ 4 सामग्री - मोम, आवश्यक तेल, बाती और एक साँचा - और आपका व्यवसाय शुरू।
आप घर में बनी मोमबत्तियों को अमेज़न,फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म पर आसानी से ऑनलाइन बेच सकते हैं। मोमबत्ती बनाने का व्यवसाय आपको आसानी से लगभग 20-25 हजार रुपये प्रति माह कमाने में मदद कर सकता है।
अगर स्वादिष्ट खाना बनाना आपका शौक है , तो आप अपने किचन से क्लाउड किचन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस व्यवसाय को आप अपने घर की रसोई से शुरू कर सकते हैं और अपने स्मार्टफोन की मदद से इसकी बिक्री कर सकते हैं।इस pandemic में कई फ़ूड डिलीवरी एप्प्स और व्यापार या दुकान ऑनलाइन शॉपिंग एप्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें जो आपके व्यवसाय को बढ़ाने व ग्राहकों तक आपकी पहुंच को आसान बना देंगे।
यदि आपको खाना पकाना पसंद है तो आपके लिये दूसरा व्यवसाय है होम बेकर बनने का। आप अपने शौक व रुचि को एक आकर्षक व्यवसाय में बदलने पर विचार कर सकते हैं। आपको बस हेल्थ,हाइजिन को सेलिंग point बनायें एक बढ़िया ओवन खरीदें,कुछ सामग्री खरीदें और व्यवसाय आरम्भ करने के लिए तैयार हो जाएं।अपने उत्पादों को व्यापार जैसे आसान ऐप पर ऑनलाइन करें
आज भारत में लगभग 60 करोड़ लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं हममें से अधिकांश इसे मनोरंजन व टाइम पास के लिये उपयोग करते हैं। पर क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आप हजारों रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं? यदि आप एक रचनात्मक विचारक हैं? यदि आपको अनूठी सामग्री बनाने में मज़ा आता है? तो आप अपने अंदर छुपी क्रिएटिविटी को पैसे कमाने का जरिया बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक इंफ्लुएंसर के रूप में शुरुआत करें और अपने फॉलोअर्स के साथ लगातार जुड़ें। अपनी रुचि या जानकारी के विषयों पर लिखना शुरू करें ,यदि आपकी सामग्री आकर्षक है, तो आप जल्द ही एक अनुयायी आधार का निर्माण करेंगे।
स्मार्ट तरीके से किए गए सहयोगों और प्रचारों के साथ, आप किसी भी ब्रांड के साथ खुद को जोड़ें और उसका प्रोमोशन करें तो आप खूब पैसे कमा सकते हैं।हां इसके लिए आपको ऑनलाइन कोर्सेज जॉइन करने की सलाह जरूर दूंगा ताकि आप एक इंफ्लुएंसर के रूप में पहचान बना सकें।
पेंडेमिक ने दुनियाभर के व्यवसाय को डिजिटल मोड में जाने को बाध्य कर दिया है अनुमान है कि 2025 के अंत तक, डिजिटल बाजार 27.4% की सीएजीआर से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा। यदि आप डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियों को जानते हैं, और लेखकों, डिजाइनरों, डेवलपर्स, सोशल मीडिया मैनेजर्स और सर्च इंजन मार्केटर्स जैसे उपलब्ध संसाधनों का निर्माण या कुशलता से उपयोग कर सकते हैं, तो आप एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू कर सकते हैं।
चूंकि यह सब ऑनलाइन है, इसलिए आपको कार्यालय के लिए निवेश करने की आवश्यकता नहीं है। यह काम आप अपने बेड रूम से भी शुरू कर सकते हैं और व्यवसाय बढ़ने पर अच्छे आफिस बनाने की सोच सकते हैं।
हम आगे की सीरीज में अन्य व्यवसायों की जानकारी भी आपको देते रहेंगे। यदि आप उपरोक्त आइडियाज में से किसी एक को चुनते हैं तो हमें बेहद खुशी होगी हां यदि आप शुरू करते हैं तो अपने अनुभव हमसे जरूर साझा कीजियेगा ताकि अन्य लोग भी प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकें।
व्यापार एप को डाऊनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ